October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

आर्टिकल 370 फिल्म ऐतिहासिक फिल्म है – राज्यपाल हरिचंदन

राज्यपाल ने गणमान्य नागरिकों के साथ फिल्म देखी
रायपुर, 12 मार्च 2024/ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राजधानी रायपुर के स्थानीय मॉल में जाकर फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ देखी। फिल्म देखकर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। आजादी के 70 साल के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक एवं महत्वपूर्ण फैसला लिया गया जिससे पूरे देश में देश भक्ति की भावना जागृत हुई और लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खुशी व्यक्त की। इस निर्णय से जम्मू कश्मीर के विकास का रास्ता खुल गया।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं हो सकते और उन्होंने अपनी जीवन की कुर्बानी भी इस ध्येय के लिए दी थी। उन्हांेने कहा कि इस निर्णय से सीमा पार आतंकवाद मंे भी कमी आई है और जम्मू कश्मीर में शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सभी नागरिकों से इस फिल्म को अवश्य देखने की अपील की है।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.