October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

लोहे का धारधार हथियार लहराते आरोपी रोहित राजवाड़े को कोरिया पुलिस पकड़ा, आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही 02 मामले है पंजीबद्ध

कोरिया पुलिस सतत निगाह रखकर कर रही है सघन कार्यवाही

बैकुंठपुर -पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिला कोरिया अंतर्गत अपराधो में कमी लाने हेतु युद्धस्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 29 मार्च 2024 को उनि अब्दुल मुनाफ़ हमराह स्टॉफ आ. अमित भारद्वाज, म.आ. रंजना एवं सै. राजेश के साथ आबकारी एक्ट एवं गिरफ्तारी वारंट हेतु देहात रवाना हुए थे। जैसे ही वह ग्राम सरडी पहुंचे तो मुखबीर से सूचना मिली कि जूनापारा तिराहा के पास एक व्यक्ति लोहे का धारधर चापड़ लेकर लहरा रहा है, जिससे आमजन काफी भयभीत है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया को तत्काल अवगत कराया गया, जिस पर एसपी कोरिया द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना चरचा की टीम मौक़े पर सरडी खालपारा चौक के पास पहुंची, जहां पर रोहित राजवाड़े आ. मोतीलाल राजवाड़े उम्र 20 वर्ष निवासी सरडी, खालपारा थाना चरचा नामक व्यक्ति अपने हाथ में धारधार लोहे की चापड़ लेकर लहरा रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर हथियार को अपने कब्जे में लेकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चरचा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है एवं उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बैकुंठपुर दाखिल किया गया है।

कोरिया पुलिस की सक्रियता से गंभीर अप्रिय घटना होने से टल गई। इसके पूर्व भी आरोपी के विरुद्ध थाना चरचा में 02 मामले मारपीट के दर्ज हैं, जो प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश है तथा विचाराधीन है। कोरिया पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखकर सघन कार्यवाहियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.