October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संविधान निर्माता को उनकी जयंती पर किया सादर नमन

रायपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी विनम्र आदरांजलि अर्पित की और सादर नमन किया। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में श्री साय ने संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि “भारतीय संविधान के शिल्पकार, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। देश को संविधान रूपी ग्रन्थ देकर बाबासाहेब ने पिछड़ों, वंचितों और दलितों को शक्ति दी।”

श्री साय ने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे संविधान की प्रमुख विशेषता है और हमारी सरकार का फोकस भी गरीबों और वंचितों पर है।

केंद्र की मोदी सरकार बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को जीवंत बनाने के उद्देश्य से उसे ‘पंचतीर्थ’ के तौर पर संरक्षित कर रही है। बाबासाहेब के जन्मस्थान महू, दीक्षा भूमि नागपुर, मुम्बई में चैतन्य भूमि, दिल्ली के जनपथ में अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर और अलीपुर रोड स्थित बंगला जहाँ बाबासाहेब का महापरिनिर्वाण हुआ, इन सभी स्मृति स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन 2018 में हो चुका है।

इससे पहले 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लन्दन में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के स्मारक का उद्घाटन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.