October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यूपीएसी-2023 की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सफल अभ्यर्थियों से की फोन पर बात

उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना के साथ दी बधाई

रायपुर। UPSC CSE-2023 की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के होनहारों ने भी अपना झंडा गाड़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर सफल अभ्यर्थियों से दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीएम साय ने अभ्यर्थियों से बातचीत में कहा आपने परिजनों के साथ-साथ प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

ज्ञात हो कि UPSC-2023 परीक्षा में रायपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल को 189वीं रैंक, 202वीं रैंक अनुषा पिल्ले, 452वीं रैंक अभिषेक डेंगे, नेहा ब्याडवाल को 569वीं रैंक, जिज्ञासा सहारे को 681वीं रैंक, प्रीतेश सिंह राजपूत को 697वीं रैंक और 881वीं रैंक रश्मि पैकरा को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.