October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का प्रशिक्षण संपन्न

मनेंद्रगढ़/20 अप्रैल 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का प्रशिक्षण जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एवं श्री मीनहाज अंसारी के द्वारा समिति के कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। यह समिति प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, पैड न्यूज का बारीकी से निगरानी करेगी, जिसका उल्लंघन होने पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से अभ्यर्थी को नोटिस दिलवायेगी। इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में आने वाले राजनीतिक विज्ञापन के लिए अभ्यर्थी को एमसीएमसी कमेटी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही ये राजनीतिक विज्ञापन इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में प्रकाशित किये जायेंगे। मतदान दिवस के 1 दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में आने वाले राजनीतिक विज्ञापन के लिए इस समिति से पूर्व प्रमाणन किया जाना आवश्यक होगा। यह समिति टेलीविजन चैनल, केबल नेटवर्क, सिनेमाघर, ई-समाचार पत्र, रेडियो, निजी एफएम सहित, सोशल प्लेटफार्म पर किये जाने वाले विज्ञापन, फेसबुक, व्हाट्सएप,एसएमएस, यूट्यूब पर आने वाले विज्ञापन का बारीकी से मॉनिटरिंग करेगी। पैड न्यूज और फेक न्यूज पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। मतदान के 48 घंटे पूर्व बल्क एसएमएस प्रतिबंधित रहेगा। उक्त प्रशिक्षण में जिला स्तरीय एमसीएमसी टीम के सभी प्रभारी अधिकारी, सहायक कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक/156/लोकेश/फोटो/ 02 से 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.