October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

श्री सीतारामम कल्याण महोत्सव में सम्मानित किए गए अभिनेता अखिलेश पांडे

बिलासपुर -श्री सीतारामम कल्याण महोत्सव जो की अन्नपूर्णा कॉलोनी में आयोजित किया जाता है इस कार्यक्रम में अभिनेता अखिलेश पांडे को समिति के द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान समिति के संचालक डॉक्टर अरुण पटनायक ने अभिनेता अखिलेश पांडे के आने वाली फिल्म किरण के बारे में लोगों को जानकारी दी और बताया कि अखिलेश ने अब तक 65 अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड जीते हैं और उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है इस दौरान भूतपूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी लोगों को संबोधित किया और अखिलेश के फिल्म किरण के पोस्टर का विमोचन किया इनके अलावा उद्योगपति प्रवीण झा व सुरेंद्र गुंबर ने भी संबोधन दिया इस दौरान डॉक्टर अरुण पटनायक ने सभी लोगों का सम्मान किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भूतपूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया इस दौरान डॉक्टर अभिराम शर्मा डॉक्टर अरुण पटनायक सुरेंद्र गुंबर प्रवीण झा अभिषेक गौतम एवं समिति के सभी सदस्य एवं मोहल्ला वासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.