October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विष्णु देव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में की पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए की कामना

रायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। पूजा में श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित परिवारजन भी उपस्थित थे। उन्होंने भगवान हनुमान से छत्तीसगढ़ वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि श्रीराम के दूत-अंजनी सुत, सकल गुण, बल और बुद्धि के सागर, महावीर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आप सभी छत्तीसगढ़ वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु हनुमान जी का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर बरसता रहे। सुशासन और राम राज्य की स्थापना के लिए श्री हनुमान की कृपा हम सबको मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.