October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मोदी की गारंटी पूरे भारत में लागू होती हैँ कोरबा लोकसभा में भी लागू होंगी

कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जो क्षेत्र के सभी 942 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 25-25 लाख रुपये देने की बात कही है वह पूरा किया जायेगा चरणदास महंत भ्रम फैलाना बंद करें,

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी:- भाजपा मंडल मनेन्द्रगढ़ कार्यालय में भाजपा द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, ने इस दौरान कहाँ की कांग्रेस नेता चरणदास महंत भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जो क्षेत्र के सभी 942 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 25-25 लाख रुपये देने की बात कही है वह पूरा किया जायेगा. भाजपा वही वादा करती है जिसे पूरा किया जा सके। आपको बता दें कि अपने चुनावी सभा के दौरान सरोज पांडेय ने लोकसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों को विकास कार्यों के लिए प्रति वर्ष 25-25 लाख रूपए देने की बात कही थी. जिस पर नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि एक सांसद को साल में पांच करोड़ रुपए ही मिलते हैं. ऐसे प्रति वर्ष 942 पंचायतों को 25-25 लाख कैसे दिया जा सकता है। अब देखना होगा की इस बयान के बाद कांग्रेस नेता का क्या बयान आता है इस दौरान रेणुका सिंह विधायक ने संवाद करते हुए पूँछा की कांग्रेस नेत्री ज्योत्स्ना महंत बताए की पूरे पांच साल वो सांसद रही हैँ उन्होंने ये 25करोड़ की राशि कहाँ और किस मद में ख़र्च की हैँ. याद रहे भाजपा ज़ो बोलती हैँ उसे निभाती हैँ जिन्होंने सरकारी पैसो का दुरूपयोग किया हैँ वो याद रखें जाँच में सभी चीज दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगी हम स्वास्थ शिक्ष और रोजगार को लेकर मैदान में हैँ बेहतर स्वास्थ व्यवस्था और युवाओ को रोजगार देना इस बार हमारी पहली प्रथमिकता होंगी विधायक रेणुका सिंह ने कहाँ की की मनेन्द्रगढ़, केलहारी, जनकपुर तक सड़क चौड़ी करण के कार्य हेतु 158करोड़ की राशि शासन द्वारा स्वीकृत्य हो गई हैँ जल्द है सड़क चौडी करण का कार्य भी शुर हो जाएगा उपलब्धियों के बारे में बतादे की विधायक रेणुका सिंह के द्वारा जिस भी पद पर रहते हुए जिम्मेदारी ली गई हैँ उसे पूरा किया गया हैँ लोकप्रिय विधायक रेणुका सिंह अपने कार्यकाल के दौरान अंबिकापुर रेल मरगा से जोड़ा वहीं एयरपोर्ट की सुविधा भी सरगुजा वासियो को दी यह बड़ी उपलब्धि समेत उनके दवारा कराए गए कार्यों को जनता भूल नहीं सकती भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी ,नगर पालिका में नेताप्रतिपक्ष सरजू यादव मुख्यरूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.