October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मतदान के लिए दिलाई गई शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शपथ

मनेंद्रगढ़/25 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक श्री नितेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में जिले भर में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं का जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ में डॉ. विनोद पांडे प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी पुरातत्व एवं पर्यटन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सत्येंद्र सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल एवं बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिन्हें लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत्-प्रतिशत अपने मताधिकार का उपयोग करने और कराने की शपथ दिलायी गयी।
समाचार क्रमांक/178/लोकेश/फोटो/09 से 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.