October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

झगराखाड़ में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

मनेंद्रगढ़/29 अप्रैल 2024/ स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जनपद पंचायत खड़गवां में शत-प्रतिशत हो इसके लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन तथा परियोजना निदेशक श्री नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बंसत राम के मार्गदर्शन में नगर पंचायत झगराखांड में कम प्रतिशत वाले वोटिंग क्षेत्र वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में स्वीप कार्यक्रम के तहत वार्ड वासियों के द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर सामूहिक रूप से शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समाचार क्रमांक/184/लोकेश/फोटो/08 से 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.