October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

देश की जनता का विश्वास खो चुके राहुल-प्रियंका, खड़गे के छत्तीसगढ़ आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा – सीएम साय

रायपुर। राहुल-प्रियंका और खड़गे के छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनावी दौरों पर सीएम साय ने चुटकी लेते हुए कहा है कांग्रेस पार्टी और इसके नेता देश और छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुके हैं। ये कितना भी प्रयत्न कर लें, कुछ भी कर लें, देश और छत्तीसगढ़ में कोई फर्क़ पड़ने वाला नहीं है।

गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो बयान मामले में खड़गे द्वारा इसे कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाने का भाजपाई प्रयास बताने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेसी झूठ बोलने में बहुत माहिर हैं। वे गृहमंत्री अमित शाह जी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। हमारी पार्टी और हमारे नेताओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दाविहीन हो गयी है। उनके पास जनता के पास जाकर कुछ बोलने को नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.