October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

स्वास्थ्य विभाग ने खोंगापानी में मतदाताओं को किया जागरूक

मनेंद्रगढ़/04 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट एवं स्वीप नोडल अधिकारी नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले के उन क्षेत्रों में जहा विधानसभा निर्वाचन के दौरान कम मतदान पड़े थे। ऐसे क्षेत्रों में प्रत्येक विभाग के द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस नगर पंचायत खोगापानी मंे मितानिन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी श्री सुरेश तिवारी के नेतृत्व में खोंगापानी बाजार मंे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आमजनों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के नगरीय निकाय एवं नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें आमजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला पुरुष, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सभी वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान नगर पंचायत खोंगापानी के सीएमओ तरुण एक्का सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक/196/फोटो/07 से 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.