October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, उत्साह से लबरेज सीएम साय ने सभी 11 सीटें जीतने की कही बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार थम गया। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से कहा कि – छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी अभियान का समापन आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सूरजपुर में एक बड़ी जनसभा में संबोधन के साथ हुआ। तत्पश्चात बरमकेला में एक बड़ी जनसभा को मैंने संबोधित किया। पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है और जन-जन के आशीर्वाद से हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता-जनार्दन का आभार।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रथम दो चरणों में बस्तर, कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के चुनाव संपन्न हुए। बची हुई 7 सीटों पर मंगलवार 7 मई को चुनाव को संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.