October 25, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पीएम-जनमन योजना का लाभ दिलाने बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन 10 जून से 3 जुलाई तक

रायपुर, 10 जून 2024/

प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने गौरेला विकासखण्ड के बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में 10 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की समाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सामुदायिक अधोसंरचनाओ में सुधार और सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है।

पीएम जनमन योजना के तहत शत-प्रतिशत बैगा परिवारों के आधार कार्ड, राशनकार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर नल जल, वन अधिकार पत्र, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के छूटे हुए हितग्राहियों को संबंधित विभागों द्वारा शिविरों में लाभान्वित किया जाना है।

पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित शिविरों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को ग्राम पंचायत चुकतीपानी में, 12 जून को ग्राम पंचायत केंवची के बैगापारा में, 13 जून को ग्राम पंचायत आमाडोब में, 14 जून को ग्राम पंचायत देवरगांव के डोंगरीटोला में, 19 जून को ग्राम पंचायत धनौली में, 20 जून को ग्राम पंचायत पंडरीपानी के जोराडोंगरी में, 21 जून को ग्राम पंचायत पीपरखुटी में, 24 जून को ग्राम पंचायत ठाढ़पथरा के सिद्धबाबा में, 26 जून को ग्राम पंचायत पकरिया के चिकनियापारा में, 27 जून को ग्राम पंचायत साल्हेघोरी के उपरपारा में, 28 जून को ग्राम पंचायत डाहीबहरा के सरईपानी में, 1 जुलाई को ग्राम पंचायत अंधियारखोह के सेमरहा में और 3 जुलाई को ग्राम पंचायत गोरखपुर के तलवाटोला में शिविर आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.