October 26, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

श्रम मंत्री देवांगन 18 एवं 19 जून को विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे

रायपुर, 16 जून 2024/ श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 18 जून को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में विभीय समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें सचिव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, प्रभारी अधिकारी, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल नवा रायपुर, कल्याण आयुक्त छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल एवं संचालक संचालनालय राज्य कर्मचारी बीमा सेवायें, नवा रायपुर को उपस्थित रहने निर्देशित किया है।

श्रम मंत्री श्री देवांगन बुधवार 19 जून का सुबह 11 बजे श्रम विभाग के मैदानी अधिकारियों जिसमें सभी जिलों के सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय सेक्टर-24 में आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.