October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार निरीक्षण के दिए हैं निर्देश

रायपुर. 24 जून 2024. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल ने आज रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर विकासखंड के ग्राम उमरपोटी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलप्रदाय के लिए खोदे गए नलकूप की जल क्षमता का हो रहे परीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम खरखराडीह में जलापूर्ति के लिए जलस्रोत हेतु नलकूप खुदाई कार्य का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और इन्हें शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने को कहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल द्वारा आज मैदानी स्तर पर हो रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (मैकेनिकल) श्री नितिन कुंभारे, अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) श्री ए.पी. टोप्पो और अनुविभागीय अधिकारी (मैकेनिनल) श्री अनिल घाटगे भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.