October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश बी तावड़कर की सौजन्य मुलाक़ात

नई दिल्ली: नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमेश बी तावड़कर ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री तावड़कर का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।श्री तावड़कर ने भी गोवा के विकास और विधानसभा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.