October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

स्टॉफ ऑफिसर प्रजापति की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

रायपुर, 29 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में कार्यरत स्टॉफ ऑफिसर श्री मेहनू प्रजापति 41 वर्ष की शासकीय सेवा उपरांत आज 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्हें आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

आयोग कार्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। श्री प्रजापति के उत्कृष्ट कार्यशैली का स्मरण करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल-श्रीफल भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.