October 24, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिले यूनिसेफ के जूनियर चीफ विलियम हेनलोन

रायपुर. 3 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से आज उनके निवास कार्यालय में यूनिसेफ छत्तीसगढ़-ओड़िशा के जूनियर चीफ श्री विलियम हेनलोन ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने उन्हें छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन और अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। श्री साव और यूनिसेफ की टीम के बीच जल और इससे जुड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में कार्पोरेट सेक्टर की सहभागिता के लिए ‘जल कोष’ के गठन के संबंध में चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्री विलियम हेनलोन और उनकी टीम के सदस्यों वॉश एंड क्लाइमेट स्पेश्लिस्ट सुश्री श्वेता पटनायक तथा वॉश प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री बिरोजा सतपथी को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में राज्य शासन द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.