October 24, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें: वनमंत्री केदार कश्यप

वन मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

सांसद श्री महेश कश्यप एवं जनप्रनिधियों ने भी किया पौधारोपण

रायपुर, 15 जुलाई 2024/ ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘ के तहत वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित आकार आवासीय संस्था में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव-खेत-खलिहानों और शहरों को खूब हरा-भरा करने लोगों को प्रेरित भी करें।

वन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से करीब चार करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर जुड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में शामिल होकर ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री धनीराम बारसे, श्री हूंगाराम मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.