October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से क्षेत्र को लगातार मिल रही है सौगातें

चिरमिरी/मनेंद्रगढ़, 30 जुलाई , 2024/
मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए कुल 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इन कार्यों में 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, 84 लाख रुपये की लागत से खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 2 एफ टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य , खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 62 लाख रूपए की लागत से 2 जी टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य, खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिरमिरी में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, भरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनकपुर में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, केल्हारी में 24 लाख 54 हजार रूपए की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शामिल है।

इसी प्रकार खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 41 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल, रोड पेवर ब्लॉक और ए.सी.पी. का कार्य, जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8 लाख 93 हजार रूपए की लागत से रोड पेवर ब्लॉक का कार्य, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 लाख रूपए की लागत से अतिरिक्त 30 बिस्तरों का महिला और पुरुष वार्ड का निर्माण कार्य, जिला अस्पताल चिरमिरी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी) में 50 लाख रुपये की लागत से फिजियोथेरपी यूनिट की स्थापना (निर्माण और उपकरण) , जिला अस्पताल, चिरमिरी (चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) में 8 करोड़ रूपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र / प्रस्तावित 220 बिस्तरीय अस्पताल में 8 करोड़ रूपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर और खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रत्येक केन्द्र के लिए कुल लागत 24 लाख रूपए से 2 डेड बॉडी फ्रीजर (कुल 8) का खरीदी कार्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.