October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

राजस्व मंत्री वर्मा, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के नवा रायपुर स्थित आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर 31 जुलाई 2024/ राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम को नवा रायपुर में आबंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री नेताम को नए आवास में प्रवेश के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम को नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नूतन आवास एम-05 आबंटित किया गया है। मंत्री श्री नेताम ने अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर आवास में गृह प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.