October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

राज्य स्तरीय उल्लास मेला रायपुर में 8 सितम्बर को

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय उल्लास मेला

रायपुर, 23 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

एससीईआरटी के संचालक श्री कटारा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय उल्लास मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित गतिविधियों के 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। उल्लास साक्षरता अभियान के शुभारंभ और मेले का प्रसारण सोशल मीडिया के जरिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर किया जाएगा।

श्री कटारा ने बताया कि राज्य में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जनजागरण के लिए 01 सितंबर से 07 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण व एससीईआरटी के संचालक श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा के शिक्षार्थियों साक्षरता अभियान में योगदान के लिए उन्हें बोनस अंक भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.