October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद नई दिल्ली रवाना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों ने विमानतल पर दी भाव-भीनी विदाई

रायपुर, 25 अगस्त 2024/ केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर श्री अमित शाह को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा, श्री राजेश मूणत, श्री धरम लाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाव-भीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.