October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की बातचीत

सब इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट जल्द जारी करने का दिया आश्वासन

रायपुर, 28 अगस्त, 2024- उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की चिंताओं और सवालों का समाधान करते हुए यह आश्वासन दिया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि रिजल्ट की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से पूरी हों। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.