October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप श्रीमती अर्चना वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 02 अगस्त 2022 :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप अर्चना वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में 06 से 10 जुलाई के बीच आयोजित मिसेस इंडिया 2022 प्रतियोगिता में वह फर्स्ट रनर अप रहीं है। उन्होंने बताया कि वे पेशे से आईटी कंसल्टेंट हैं। कला के क्षेत्र में बचपन से ही रूचि होने के कारण वह अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रही हैं।

श्रीमती अर्चना ने बताया कि मिसेस इंडिया प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल राउंड के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पारंपरिक वेष-भूषा को प्रदर्शित किया। जिसे आयोजकों सहित सभी ने सराहा। मुख्यमंत्री ने श्रीमती अर्चना वर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टी.आर.वर्मा और भीष्म कश्यप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.