October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मारूति मंगलम गुढियारी के सावन उत्सव में जुटी हजारों महिलाएं

रायपुर। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में मंगलवार को गुढियारी के मारूति मंगलम सभागार में सावन उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में वीणा सिंह और साधना मूणत विशेष रूप से शामिल हुई. सावन उत्सव में दो हजार से ज्यादा महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में शामिल हुए और नृत्य, संगीत, भजन और श्रृंगार प्रतियोगिता में पूरे उत्साह से हिस्सा लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीणा सिंह ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए उमंग भरा होता है,सावन महीने से शुरू होने वाले तीज-त्यौहार बहनों के जीवन में चार-चांद लगाते है. उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व मंत्री श्री मूणत की सराहना की और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने यह भी कहा कि सावन उत्सव के पीछे जो उद्देश्य है, वह हम बहनों की छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाना है, सभी ने अनेक कार्यक्रमों में जिस तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इससे उनके प्रतिभा सामने आई है. यह कहने में गुरूज नहीं है कि सभी बहने प्रतिभा की धनी है. कार्यक्रम की सफलता के लिए साधना मूणत ने भी अपनी शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष सुमन  सिंह, निशा स्वर्णकार, अनिता पंडित, शकुन ठाकुर ने किया. कार्यक्रम के बाद सभी महिला प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया.  

बता दें कि सावन उत्सव के इस आयोजन में महिलाएं हरियाली के रंग में रंगे दिखाई दिए, मेंहदी और नृत्य-संगीत की प्रस्तुति भी दी. जिसे सभी की सराहना मिली. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, मीनल चौबे, विभा अवस्थी, लक्ष्मी वर्मा, शताब्दी पाण्डेय, शैलेन्द्री परगनिहा समेत भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला नेत्रियां मौजूद रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.