October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर ने कटघोरा और पाली सीएचसी का किया निरीक्षण, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया

कटघोरा सीएचसी के निरीक्षण के दौरान वहां प्रसूति के लिए भर्ती महिला की बेटी होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने शगुन के तौर पर दिए 500 रूपए

रायपुर. 4 अगस्त 2022. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान ने विभागीय टीम के साथ आज कोरबा जिले के कटघोरा और पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कटघोरा विकासखंड में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। मिशन संचालक ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

श्री भोसकर ने कटघोरा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई का अवलोकन कर वहां भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वहां प्रसूति के लिए भर्ती महिला की बेटी होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने शगुन के तौर पर 500 रूपए दिए। मिशन संचालक ने पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान वहां स्थापित ऑक्सीजन आपूर्ति की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.