November 4, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

कीर्तिनगर पुल के पास विधायक विनोद कंडारी की कार भिड़ी, हल्की चोटें।

बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह कीर्तिनगर पुल के पास देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की कार बदरीनाथ हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विधायक को हल्की चोटें आने की जानकारी से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता रही।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना की वजह दूसरे वाहन का गलत दिशा में आना बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.