October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

शासकीय होम्योपैथिक औषधालय अर्जुनी में हुआ वृक्षारोपण

अर्जुनी- बलौदाबाजार शासन के वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज शासकीय होम्योपैथिक औषधालय अर्जुनी में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासकीय होम्योपैथिक औषधालय में पदस्थ होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप कुमार राम ने बताया कि औषधालय में संचालित आयुष दीप उप समिति के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी प्रमोद जैन एवं समिति के अन्य सदस्य भूपेंद्र शर्मा,उमेश जैन एवं विभाकर जोशी उपस्थित थे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में 20 से भी अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें अधिकतर औषधि गुण वाले पौधे जैसे पारिजात,अपराजिता, आंवला, भूमि आंवला, ब्राह्मी मंडूकपर्डी, सर्पगंधा,नींबू, नीम, हड़जोड़, विद्या, शतावरी इत्यादि है। इसके साथ ही अन्य पौधे जैसे कि कनेर, चंपा, शहतूत, नरगिस, गुलमोहर, पपीता इत्यादि पौधों को भी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम अर्जुनी के गणमान्य नागरिकों भूषण वर्मा, महेंद्र वर्मा,सुरेंद्र साहू, श्री मिथिलेश सेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित है। उक्त कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी की प्रभारी श्रीमती स्मिता दुबे तथा नेत्र सहायक सुमन श्रीवास्तव अर्जुनी सरपंच प्रमोद जैन,उमेश जैन,मिथलेश सेन का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.