October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

कलेक्टर कुंदन कुमार की लोगो को साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील, कलेक्टर का डीपी लगाकर सायबर ठग कर रहे चैटिंग

अम्बिकापुर,सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है सायबर ठगों के द्वारा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार का फोटो डीपी में लगाकर एवं उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर चैटिंग कर लोगो से ठगी करने की कोशिश की जा रही हैं । दरअसल कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार को आज सुबह-सुबह जानकारी मिली की एक व्हाट्सएप नंबर 9751433140 के द्वारा उनकी डीपी लगा कर साइबर ठगों द्वारा चैटिंग की जा रही हैं जिसके पश्चात कलेक्टर ने उस नंबर पर F.I.R. करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कलेक्टर ने लोगो से सायबर ठगों के झांसे में न आने की अपील करते हुए सावधानी बरतने व सतर्क रहने की अपील की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक है और हर मीटिंग में वो अपना नम्बर स्वयं आप सभी को दिए हैं उस नम्बर के अलावा अगर किसी और नम्बर से आप को किसी प्रकार का मैसेज आता है जिसकी डीपी में कलेक्टर की फोटो लगी हुई है तो कृपया उस नंबर से चैटिंग ना करें और उसे तुरंत ब्लॉक कर अपने पास के थाने में जाकर उस नंबर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.