October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

‘‘न्यू लाईफ‘‘ में विश्व स्तनपान सप्ताह पर प्रतियोगिता का आयोजन

बैकुुंठपुर – ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग मे छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह पर इस वर्ष पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस वर्ष विष्व स्तनपान सप्ताह का थिम ‘‘स्टेप अप फाॅर ब्रेस्ट फिडिंग एजुकेट एण्ड सपोर्ट अर्थात् स्तनपान के लिए कदम शिक्षितऔर समर्थन‘‘ को ध्यान में रखकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष विष्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता हैै। इसका उद्देष्य महिलाओं को स्तनपान के कार्य को दृढ़तापूर्वक करने का समर्थन करता है। स्तनपान षिषु को हर रोग से लड़ने के लिए सक्षम करता है। यह एक कम वसा एवं उच्च प्रोटीन वाला दूध है जो नवजात षिषु की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। माँ का दूध षिषु की प्रतिरोधक क्षमता बढाने में भी सहायक होता है। इस वर्ष स्तनपान सप्ताह पर संस्था में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी0एस0सी0 नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया, प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता की घोषणा 15 अगस्त 2022 को किया जायेगा।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएट प्रोफेसर सुषमा टोप्पो एवं नर्सिंग ट्यूटर मौमिता सरकार के मार्गदर्षन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.