October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

हमर तिरंगा’ थीम पर मूकबधिर स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग

रायपुर, 10 अगस्त 2022/ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में जन-जन की भागीदारी दिख रही है। इसी कड़ी में गत दिवस रायपुर के मठपुरैना स्थित शासकीय मूकबधिर स्कूल के बालक और बालिकाओं ने ‘हमर तिरंगा’ थीम तथा अन्य विषयों पर बेहद आकर्षक पेंटिंग बनाई। इन विद्यार्थियों को दो वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान श्री कृष्णा साहू, द्वितीय पुरस्कार श्री दुर्गेश कौशिक और तृतीय पुरस्कार श्री लुकेश्वर ने अर्जित किया। माध्यमिक एवं प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान गगन साहू, द्वितीय पुरस्कार श्री चित्रांश और तृतीय पुरस्कार श्री युगेश ने अर्जित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दृष्टिबाधित श्री कुशल निषाद को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रभारी अधीक्षक श्री त्रिपाठी, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. गुप्ता तथा विद्यालय के स्टाफ, ड्राइंग शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.