October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री बघेल को श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की बालिकाओं ने बांधी राखी

रायपुर 11 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज शाम रक्षाबंधन के पावन अवसर पर यहां उनके निवास परिसर में श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की बालिकाओं ने राखी बांधी। बालिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से उनका हाल-चाल जाना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के संरक्षक श्री सुशील ओझा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी रायपुर के संतोषी नगर में संचालित यह संस्था गरीब एवं जरूरतमंद परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। बालिकाओं ने उन्हें स्मार्ट शिक्षा के लिए प्रोजेक्टर और श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी को भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.