October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

कोरिया जिले में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े़ करेंगे ध्वजारोहण’’

’’स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों की कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा’
कोरिया 12 अगस्त 2022/
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाने के लिए कोरिया जिले में तैयारियां की जा रही है। जिला स्तरीय समारोह रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड स्थित मिनी स्टेडियम, बैकुंठपुर में आयोजित की जायेगी, जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन स्थल में की जा रही तैयारियों का जिले के कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने आज अवलोकन किया तथा तैयारी में संलग्न संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।  

’संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि’
जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगें और परेड की सलामी लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.