October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री की अपील घर-घर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

रायपुर, 12 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का लोकार्पण किया। जनसम्पर्क विभाग द्वारा इस अभियान पर हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में दो अलग-अलग फिल्म तैयार कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के दौरान राज्य के गांव-गांव, शहर-शहर, घरों, शासकीय कार्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा हमर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के लोग उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं, जिनके बलिदानों और संघर्षाें से हमारा देश आजाद हुआ और हमें स्वतंत्रता मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता पर भी अपने गर्व को व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि इस अभियान के दौरान शासकीय, अशासकीय संस्थानों, दुकानों, इमारतों और घरों में राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, जनसम्पर्क विभाग के संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.