October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

कन्हैया बने छोटे बालक को हाथों से उठाया

रायपुर, 19 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज कैम्प हाउस भिलाई-3 में परिजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कैम्प हाउस में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कन्हैया बने छोटे से बालक अर्थव को अपने हाथों से उठा लिया और इस गोविंदा ने अपने नाना जी के सहयोग से दही की हांडी फोड़ी। अर्थव ने कन्हैया की लीला भी इस मौके पर प्रस्तुत की। इस अवसर पर गोकुल जैसा नजारा कैम्प हाउस स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.