October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

शान्ति सरोवर में शिक्षक दिवस पर परिचर्चा

रायपुर । 03 सितम्बर:शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद सेवा प्रभाग द्वारा रविवार 4 सितम्बर को सुबह 9 बजे परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसका विषय होगा- श्रेष्ठतम समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा।
चर्चा में प्रतिभागी होंगे स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.के. वर्मा, आई. आई. टी. भिलाई के डायरेक्टर प्रो. रजत मूना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, ट्रीपल आई. टी. के रजिस्ट्रार ले. कर्नल (से.नि.) राजेश कुमार मिश्रा तथा क्षेत्रीय निदेशिका एवं शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी। प्रमुख उद्बोधन ब्रह्माकुमारी दीक्षा दीदी का होगा।

सोमवार 5 सितम्बर से सात दिवसीय तनाव मुक्ति शिविर –

वर्तमान समय तनाव बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरी है। कोरोना काल में छोटे बड़े सभी को तनाव का सामना करना पड़ा। ऐसे समय में अनुभवी ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा विशेष रूप से शिक्षकों के लिए सात दिवसीय तनाव मुक्ति शिविर कराया जाएगा। दिनांक-5 से 11 सितम्बर तक प्रतिदिन सुबह अथवा शाम को 7 से 8.30 बजे में से किसी भी सत्र में पंजीयन करके इसमें भाग लिया जा सकेगा। प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.