October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताहस्कूलों में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता, पंचायतों में हुए महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम


कोरिया 13 सितम्बर 2022/
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता साप्ताह अंतर्गत गत 12 सितंबर को विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण एवं निबंध की प्रतियोगिता में शिक्षित पालकों को बुनियादी साक्षरता व अंक ज्ञान की आवश्यकता, डिजिटल साक्षरता का उपयोग, वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता, साक्षरता शिक्षा विकास की आधार, विधिक साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास, जीवन कौशल विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शैक्षणिक संस्था में अध्ययनरत् छात्र-छात्राएं ने भाग लिया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
इसी तरह महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम लोकगीत, स्वच्छता व स्वास्थ्य पर चर्चा एवं पारंपरिक खेल-कूद कार्यक्रम का आयोजन जिले के ग्राम पंचायत स्तर में किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ आंगनबाडी कार्यकर्ता के द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। एनिमिक एवं कुपोषित बच्चों के घर गृहभेंट भी किया गया। साथ ही कुर्सी दौड़ कार्यक्रम, पोषण संबंधी जानकारी, मटकी फोड कार्यक्रम, बच्चों को स्वच्छता की जानकारी, लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम के सरपंच, सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामीण आजीविका मिशन (ग्रामीण) के स्वसहायता समूह के अध्यक्ष एवं स्वयंसेवी शिक्षक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.