October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के तीन विद्यार्थी आईआईटी के लिए हुए क्वालीफाई

रायपुर, 13 सितम्बर 2022/आईआईटी, एनआईटी एवं केन्द्र सरकार से वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा के रविवार को घोषित परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास एवं एकलव्य के छात्रों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दुर्ग में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के तीन विद्यार्थी मोहित तुमरेकी, रूपेश चंद्रवंशी एवं योनिधी नेताम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है। प्रयास विद्यालय दुर्ग विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव आदिम जाति विभाग श्री डी.डी.सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश के रायपुर में 02, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर तथा जगदलपुर में 1-1 इस तरह कुल 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार वर्तमान में प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के कुल 73 एकलव्य आदर्श विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.