October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

गिरदावरी के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर

, त्रुटिरहित गिरदावरी के सख्त निर्देशआदिवासी कन्या आश्रम सोरगा में बच्चियों से की मुलाकात, बेहतर प्रबंधन के लिए सराहा
कोरिया 14 सितम्बर 2022/
 कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बुधवार को विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम सोरगा में गिरदावरी कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सोरगा में नक्शा-खसरा आदि का अवलोकन करते हुए फसल प्रविष्टि का स्वयं सत्यापन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों को शत प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी करने कहा तथा शेष बचे गिरदावरी के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने आदिवासी कन्या आश्रम सोरगा में बच्चियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से आवासीय सुविधाओं, भोजन, शिक्षा और खेल-कूद पर बात की। बच्चियों ने भी उत्साह के साथ कलेक्टर के सभी सवालों के जवाब दिए। आश्रम में बेहतर प्रबंधन के लिए कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रभारी अधीक्षिका की सराहना की और इसी तरह बेहतर काम करने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पूरे आश्रम का जायजा लिया और बच्चियों के रहने और भोजन के इंतजाम देखे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता सोम, एवं समस्त खण्ड स्तरीय राजस्व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.