October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आए मरार समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 15 सितम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान के नेतृत्व में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आए मरार समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मरार-भोयर समाज के समुदायिक भवन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा एक एकड़ जमीन और 50 लाख रूपए की राशि प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि समुदायिक भवन के लिए भूमि मिली है उसकी प्रीमियम राशि 11 लाख 34 हजार रूपए है। प्रीमियम राशि जमा करने में समाज सक्षम नहीं है। प्रतिनिधि मण्डल ने प्रीमियम की राशि माफ करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रीमियम राशि माफ करने की मंजूरी प्रदान की। प्रतिनिधि मण्डल में मरार-भोयर समाज के अध्यक्ष श्री सुखदेव पटेल सहित सर्व श्री मुन्ना पटेल, दिनेश पटेल तथा 50 सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.