October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

उत्तर बस्तर कांकेर : गोबर बेचकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे जिले के किसान

उत्तर बस्तर कांकेर 16 सितम्बर 2022 : शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना जिले के पशुपालक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। यहां के किसान गोबर बेचकर सफलता की नई-नई इबारत लिख रहे हैं। पशुपालकों द्वारा अब गोबर एवं गौ-मूत्र को सहेज कर गौठानों में बिक्री के लिए रखा जाने लगा है। सभी गौ-पालक किसानों, भूमिहीन मजदूरों, महिला स्व-सहायता समूहों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रहा है।

जिले के सुदूर क्षेत्र कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डोण्डे गौठान के अमरसिंह नरेटी ने 01 लाख 13 हजार 220 रूपये का गोबर बेचकर अपने बेटे के लिए एक मोटर सायकल खरीद लिया है, साथ की चरवाहा शंकर महाराज ने 82 हजार 358 रूपये का गोबर बेचकर अपनी बेटी की शादी करवाई। महिला पशुपालक नरेश्री कोटवार ने 01 लाख 04 हजार 826 रूपये का गोबर बेचकर अपना चार बहुओं के लिए 15-15 ग्राम का आभूषण खरीदा।

इसी प्रकार जिले के अन्य किसानों ने भी गोबर बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। गोबर बेचने के लिए जिले में 15,148 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है, जिसमें से 9,531 किसानों द्वारा 03 करोड़ 89 लाख रूपये का गोबर बेचकर आय अर्जित किया गया। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा गौठानों में गोबर बेचने के लिए लगातार हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे गोबर बेचने वाले हितग्राहियों की संख्या एवं गोबर की मात्रा में वृद्वि हो रही है।

जिला प्रशासन द्वारा इस पखवाड़े में विशेष अभियान चलाकर गौ-पालकों का पंजीयन एवं गोबर बेचने के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने से गोबर खरीदी की राशि लगभग तीन गुना बढ़कर 17 लाख 37 हजार 579 रूपये हो गया है। जिले के 34 प्रतिशत गौठानों में 15 दिवस के भीतर 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर की खरीदी की गई तथा 99.5 प्रतिशत गौठान एक्टिव हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले 12 पखवाड़े में गोबर खरीदी की राशि 01 मार्च से 15 मार्च तक 04 लाख 40 हजार 623 रूपये, 16 मार्च से 29 मार्च तक 03 लाख 90 हजार रूपये, 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 04 लाख 41 हजार 332 रूपये, 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 04 लाख 49 हजार 505 रूपये, 01 मई से 15 मई तक 05 लाख 41 हजार 372 रूपये, 16 मई से 31 मई तक 05 लाख 88 हजार 10 रूपये,

01 जून से 15 जून तक 04 लाख 29 हजार 653 रूपये, 16 जून से 30 जून तक 03 लाख 73 हजार 032 रूपये, 01 जुलाई से 15 जुलाई तक 06 लाख 36 हजार 655 रूपये, 16 जुलाई से 31 जुलाई तक 06 लाख 34 हजार 444 रूपये, 01 अगस्त से 15 अगस्त तक 06 लाख 58 हजार 912 रूपये, 16 अगस्त से 31 अगस्त तक 06 लाख 92 हजार 755 रूपये तथा इस पखवाड़े में गोबर खरीदी की राशि लगभग तीन गुना बढ़कर 17 लाख 37 हजार 579 रूपये हो गया है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 377 गौठानों एवं शहरी क्षेत्र के 12 गौठानों तथा आवर्ती क्षेत्र के 27 गौठानों में प्रतिदिन गोबर की खरीदी गोठान समितियों द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी तथा उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण की समीक्षा किया जाता है, साथ ही योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.