October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान गोपीचंद हिरवानी के घर किया भोजन

ठेठरी रोटी के साथ इड़हर की सब्जी का मुख्यमंत्री ने लिया स्वाद

रायपुर, 18 सितंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्राम जेवरतला पहुंचे। जेवरतला में किसान श्री गोपीचंद हिरवानी के घर मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन किया। तिलक लगा कर गृहस्वामिनी ने मुख्यमंत्री का घर मे स्वागत किया। श्री गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को अपने खेत में उगाए धान का चावल परोसा। ठेठरी रोटी के साथ मुख्यमंत्री ने किसान श्री गोपीचंद के घर उड़द दाल और कोचई के पत्ते से बनी इड़हर की सब्जी का स्वाद लिया। साथ ही सिलबट्टे पर पिसी टमाटर की चटनी, मूनगा भाजी भी किसान श्री गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को खिलाया।

मुख्यमंत्री ने श्री गोपीचंद हिरवानी के परिवारजनों से भेंट की और स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने श्री गोपीचन्द के घर के बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बच्चों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री गोपीचन्द के घर की महिलाओं को साड़ी व बच्चों को वस्त्र उपहार स्वरूप भेंट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.