October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, कहा, उनका जाना देश और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान

हम सभी को हंसाते हंसाते, रुला कर चले गए

रायपुर, 21 सितंबर 2022- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में बालोद जिले के दौरे पर हैं, जहां राजू श्रीवास्तव के निधन की जानकारी मिलते ही दुख जताते हुये कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हम सबका बहुत मनोरंजन किया। उनका जाना देश के लिए और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान है।
इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक बहुत अच्छे कलाकार थे। हम सभी को हंसाते हंसाते हुए सभी को रुला कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.