October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

खेल मंत्री उमेश पटेल ने राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर, 23 सितम्बर 2022/खेल एवम् युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होेंने जिला खेल अधिकारियों से मैदानी स्तर पर वास्तविक रूप से राजीव युवा मितान क्लबों के गठन, क्लब को राशि के अंतरण, मितान क्लबों द्वारा की जा रही खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की।

बैठक में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, खेल सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा उपस्थित थी। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती पिल्ले ने संभागवार जिलों में राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही अपरमुख्य सचिव ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के माध्यम से गांव-गांव में स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पॉपुलर खेलों का आयोजन कर, बच्चों, युवाओं और आम जनता को खेलों को अपनी जीवनशैली में शामिल कराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश खेल अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री पटेल के द्वारा पुनः 7 अक्तूबर को विभागीय अधिकारियों के साथ सभी खेल अधिकारियों के कार्यों और राजीव युवामितान क्लब के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.