October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

रायपुर। 26 सितंबर से प्रारम्भ होने वाले आदि शक्ति माँ दुर्गा के उपासना के महापर्व नवरात्रि की लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

साहू ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि शारदीय नवरात्रि के इस महापर्व पर देवी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की पूरी श्रद्धा के साथ उपासना की जाती है। आदि शक्ति की उपासना से हमारे जीवन में नवस्फूर्ति और सकारत्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.