October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर 05 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को राजधानी रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बुढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1.15 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाप्टर से रवाना होकर तहसील आरंग के भण्डारपुरी पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.35 बजे भण्डारपुरी धाम मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल भण्डारपुरी धाम से दोपहर 2.30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे पाटन पहुंचेंगे और वहां स्वामी आत्मानंद जी महाराज जयंती समारोह में शामिल होने के साथ ही विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.