October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए स्टेट मास्टर प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

एम्पावर्ड ग्रुप आफ सेक्रेटरी की बैठक आयोजित
रायपुर, 06 अक्टूबर 2022/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप आफ सेक्रेटरी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने गतिशक्ति योजना के स्टेट मास्टर प्लान के निर्माण के संम्बध में विस्तार से चर्चा करते हुए पी.एम गतिशक्ति पोर्टल में आवश्यक जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों के डाटा अपडेट की स्थिति, भू-अभिलेखों के जियो रिफिरिंग हेतु समयबद्ध कार्य योजना तथा पी.एम गतिशक्ति अंतर्गत वित्तीय सहायता (पार्ट-2) हेतु नवीन प्रोजेक्ट चयन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्य कर और येाजना विभाग श्री गौरव द्विवेदी, सचिव वन-तकनीकी शिक्षा श्रीमती आर.संगीता, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर सहित जल संसाधन, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, राजस्व, पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.