October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री बघेल ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की

रायपुर,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बस्तर दशहरा के अंतर्गत मुरिया दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिले के उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.